Posts

Showing posts with the label Jai Hind

भगोड़े निकले आप तो :)

Image
मज़ाक समझ रखा है, बीवी कहती है देश छोड़दो कहीं और चलो और महाशय ने सबसे केह भी दिया और सभी ने बढ़-चढ़ कर प्रोत्साहन भी कर दिया - भई वाह! आमिर खान एक भारतीय और एक हिंदी फिल्म जगत के जाने-माने अभिनेता हैं. भारत में हो रही दुर्भाग्यवश घटना और आम लोगों की जीवनचर्या को सरकार ने अपने नए कारनामों की वजह से एक खलबली मचा राखी है और लोग अपने हर तरीके से इस बात का खंडन कर रहे हैं और यहाँ हमारे आमिर खान जी आये देश से विदेश की ओर लपकने.  हम तो पूछेंगे कल को दुनिया में ऐसी असहिष्णुता (इनटॉलेरेंस) आई तो क्या दुनिया छोड़ देंगे? उम्मीद तो बहुत थी आमिर खान से जिन्होंने सत्यमेव जयते जैसा कार्यक्रम करके अपनी झोली तो बहुत भरी लेकिन सोचा कुछ आम जनता में जागरूकता भी लायी, खेर देश में ही रूककर सरकार का विरोध करते और अपने अन्य देशवासियों का साथ निभाते जो उन्ही की तरह अपनी ज़िन्दगी और अपने आने वाले बच्चों के भविष्य के लिए चिंतित हैं।  भगोड़े निकले आप तो :) ~ फ़िज़ा 

मेरी दरख्वास्त दोस्तों से ... !!!

Image
दोस्तों देश छोड़ दिया लेकिन जहाँ जन्म लिया वहां देश के बारे में सोचना क्यों छोड़ दें? और तो और प्रधानमंत्री ने खुद कहा के पूरा जहाँ हमारा है तो फिर लोग ऐसा दावा क्यों कर रहे हैं के देश की भलाई चाहते हो तो देश में आकर रहो? जितने साल हम देश में थे लड़े और भ्रष्टाचार कर्मचारियों को बेनकाब किया और बिना घूसखोरी के अपने काम पूरे किये। इतने बड़े देश का एक तिनका होनेके बावजूद हमने अपना कर्म और धर्म निभाया - यहाँ धर्म इंसानियत है ! मुझे मेरे सभी साथियों से यही कहना है की आप लोग जो समर्थन कर रहे हैं मुझे - सामने आकर या फिर सन्देश भेजकर उन सभी को मैं तहे-दिल से शुक्रिया कहना चाहती हूँ। और मैं ये भी कहना चाहती हूँ के दोस्तों यदि किसी कारणवश आप डरते हैं की मुझ से सहमत होने से आपको अपनी छवि (इमेज) ख़राब होती है या बेनकाब हो जाते हो तो आप कृपया करके सहमति न दीजिये और साथ न दीजिये - मुझे इस बात का कतई बुरा नहीं लगेगा। स्वंत्र भारत में पैदा हुई हूँ मैं और महाराष्ट्र के राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में पली  बड़ी हूँ इस करके भी दिल की बात कहना और अपनी बात स्पष्ट रूप से कहने का हक़ रखती हूँ।  हमारे बाल ...